भारत माता

भारत माता वंदना

वंदन वंदन है अभिनंदन युगे युगे महाभारती

श्रद्धा स्नेह अति प्रेम वश समस्त जन करते आरती


 रूप सुशोभित अद्वितीय अखंड वर्णित तेरी गाथा 

यशस्वी अद्भुत महाकीर्ति हे भारतवर्ष भाग्य विधाता 


शीश पर तेरे हिम का ताज है चरणों में रत्नाकर 

नित करें देवगन वंदना तुम्हारी अमर महिमा गाकर 


हिमालय के महा रूप में सर्वश्रेष्ठ सुशोभित नाम

 अरावली विंध्य मल्य नील महेंद्र शक्तिमान 


नदियों के पवित्र धारा वेग में बना धर्म का सूत्र

गंगा यमुना कृष्णा कावेरी  गोदावरी ब्रह्मपुत्र


 विपिन का विस्तृत आच्छादित सुगंध तृण फल फूल समीर 

सदा सुदृढ़ अखंडित हिंदूकुश से हिंद सागर तक प्राचीर 


जननी जन्मभूमि वीरों की मानवता कल्याणकारी 

जन्में ययाति मनु भृगु रघु राम कृष्ण बुद्ध अवतारी


 वेद उपनिषद ब्राह्मण ग्रंथों की सदा कलम सुशोभित 

विश्व गुरु की महिमा थाती अंशु स्म वीर वसुंधरा विजित


तेरे पावन चरणों में हम विनय दीप जलाते हैं

 हे वसुधा भारती हम तेरी मधुर वंदना गातें हैं


 हिंदी जुड़वाँ वचन हृदय से लहरे सदा विजय पताका

 तेरे कमल चरणों में हम शीश झुकाते भारत माता



कवि परिचय-


हेतराम भार्गव & हरिराम भार्गव

9829960782 

9829960882 

 

हेतराम भार्गव 

शिक्षा - MA हिन्दी, B. ED., NET 8 बार 

हरिराम भार्गव 

शिक्षा - MA हिन्दी, B. ED., NET 8 बार JRF सहित 


माता-पिता - श्रीमती गौरां देवी, श्री कालूराम भार्गव 

प्रकशित रचनाएं - 

जलियांवाला बाग दीर्घ कविता (खंड काव्य )

मैं हिन्दी हूँ - राष्ट्रभाषा को समर्पित महाकाव्य (महाकाव्य )

आकाशवाणी वार्ता - सिटी कॉटन चेनल सूरतगढ राजस्थान भारत 

कविता संग्रह शीघ्र प्रकाश्य - 

यह मेरे पंजाब की धरती (महाकाव्य )

तुम क्यों मौन हो - ( खंड काव्य )  

पत्र - पत्रिकाएँ - शोध जर्नल 

स्त्रीकाल - (यूजीसी लिस्टेड शोध पत्रिका) आजीवन सदस्यता I

अक़्सर - (यूजीसी लिस्टेड शोध पत्रिका) आजीवन सदस्यता I

अन्य भाषा, गवेषणा, इन्द्रप्रस्थ भारती, मधुमती का नियमित पठन I

समाचार पत्र - प्रभात केशरी (राजस्थान का प्रसिद्ध सप्ताहिक समाचार पत्र) में समय समय पर विभिन्न विमर्श पर लेखन I


उद्देश्य- हिंदी को प्रशासनिक स्तर पर कार्यालयी लोकप्रिय भाषा बनाना।


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

hindijudwaan@gmail.com

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

त्याग

जय श्री राम - राम नवमी पर हिन्दी जुड़वाँ की कविताएं